कार

सस्ती कार की कीमत पर मिल रही है 31 के माइलेज वाली ये शानदार लग्जरी कार, मारुति दे रही है 65,000 का डिस्काउंट

मारूति अपने कस्टमर्स को रिझाने के लिए अपनी कई कारों पर भारी छूट दे रही है और हम जिस कार की बात कर रहे हैं वो है celerio

2 min read
सस्ती कार की कीमत पर मिल रही है 31 के माइलेज वाली ये शानदार लग्जरी कार, मारुति दे रही है 65,000 का डिस्काउंट

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि जितनी मंहगी कार उतने ही शानदार फीचर्स यानि कार पर जितना ज्यादा पैसा खर्च करेंगे उतनी ही अच्छी कार के मालिक होंगे लेकिन अगर आपको सस्ती कार की कीमत में शानदार महंगी कार मिल जाए तो। चौंक गए न लेकिन ये सच है, दरअसल मारूति अपने कस्टमर्स को रिझाने के लिए अपनी कई कारों पर भारी छूट दे रही है और हम जिस कार की बात कर रहे हैं वो है celerio। मारुति अपनी celerio पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 65000 का डिस्काउंट दे रही है

ये है पूरा ऑफर-इस कार पर कंपनी पूरे 65000 रूपए का डिस्काउंट दे रही है। इस कार के मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट पर 35000 रूपए और CNG वेरिएंट पर पूरे 25000 रू का डिस्काउंट मिल रहा है वहीं ऑटोमैटिक वर्जन पर 35000 रूपए का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इस कार के साथ एक्सचेंज ऑफर भी है जो मैनुअल कार पर 25000 और ऑटोमैटिक पर 30000का है अगर कार 7 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है तो।

इस कार को खरीदने के लिए डिस्काउंट के अलावा और भी कई कारण है । तो चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-

पॉवर और स्पेसीफिकेशन- मारूति क 5 सीटर इस कार में 998 cc का इंजन लगा है जो कि 67.04 bhp की पॉवर और 99 nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो इस कार का माइलेज 23-31 किलोमी तक जाता है जो कि आपकी ड्राइविंग स्किल्स पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा कार की मेंटीनेंस कॉस्ट इसका एक प्लस फैक्टर है। इस कार की पहली 8 सर्विसेज पर लगभग 18-20 हजार रुपये का खर्चा आता है। जो कि बेहद किफायती है।

फीचर्स- पॉवर विंडो, व्हील कवर, एसी , सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर वाली इस कार में ड्राइवर की सुरक्षा के लिए एयर बैग की फैसिलिटी भी है।

कीमत- 4.27 लाख रूपए से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें

अब App के जरिए अपने कस्टमर्स से जुड़ेगी Renault, जानें क्या होगा खास
Published on:
03 Oct 2018 12:53 pm
Also Read
View All