कार

Mahindra Thar जीतने का शानदार मौका! बस करना होगा ये काम, जानिए क्या है आनंद महिंद्रा का ऑफर

जारी किए गए वीडियो की बात करें तो इसमें थार की रेस एक ज्वालामुखी के चारों ओर लगाई जा रही थी। इस पर लड़की लड़के से कहती है कि ‘You are impossible'.
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2022, 1:02 PM IST
anand_mahindra_with_thar-amp.jpg
Anand Mahindra With Thar

आपको याद होगा बीते कुछ समय से दो थार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो थार राजेश खन्ना के पुराने गाने "मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू" पर फर्राटे भरती नजर आ रही हैं। हालांंकि इस वीडियो के अंत में थार को चला रहे लड़का और लड़की आपस में बात करते हैं, जिसमें लड़का लड़की को प्रोपोज करते हुए कहता है, "सोच क्या रही है फेरे तो हो गए"।


अब आप सोच रहे होंगे कि उपर कही गई थार मिलने की बात का इस वीडियो से क्या लेना देना तो बता दें, Anand Mahindra ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा कर कहा कि "आइकॉन को रीक्रिएट करना हमारी आदत है। चाहे एसयूवी हो या गाने। अब तुम्हारी बारी है! इस सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट करें, और #TharFilmChallenge के साथ पोस्ट कर महिंद्राथार का टैग करें।"

याानी आप अगर इस वीडियो में दिखाई दे रहे प्रोपोजल सीन को अपने तरीकें से बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो आप महिंद्रा थार को जीतने का मौका पा सकते हैं। जारी किए गए वीडियो की बात करें तो इसमें थार की रेस एक ज्वालामुखी के चारों ओर लगाई जा रही थी। इस पर लड़की लड़के से कहती है कि ‘You are impossible', जिस पर लड़का कहता है,Impossible, वो क्या होता है?

महिंद्रा थार मार्केट में लॉन्च के बाद से ही लोगों को खूब पसंद आ रही है, यह कार कई मायनों में खास है। इसमें 4x4 व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, और कंपनी इसे दो इंजन विकल्प 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करती है, जिसकी कीमत 13.17 लाख रुपये से शुरू होती है।


Updated on:
4 Feb 2022, 1:02 PM IST
Published on: