कार

400 km का माइलेज देगी Audi e-tron, जानें कितनी होगी कीमत

Audi e-tron भारत में लॉन्चिंग के लिए है तैयार 400 किलोमीटर का देगी माइलेज पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती है ये कार
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 11:35 AM IST
Audi e-tron
400 km का माइलेज देगी Audi e-tron, जानें कितनी होगी कीमत

नई दिल्ली: भारत में Audi e tron को पेश कर दिया गया है और जल्द ही इस कार को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता दें कि ऑडी ई ट्रॉन एक इलेक्ट्रिक कार ( electric car ) है। यह कार बेहद ही हाईटेक फीचर्स से लैस है और भारत में उसे 2020 के मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2018 में e-Tron से पर्दा उठाया था।

Audi e tron देखने में एक बेहद ही लग्जरी कार है और इसे स्पोर्टी लुक्स दिया गया है। इस कार का डिजाइन काफी इंप्रेसिव है। लेकिन अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस कार की संभावित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसे में ये कार एक आम आदमी के बजट से काफी बाहर है लेकिन प्रदूषण कम करने के लिहाज से ये कार बेहद जरूरी है। ऑडी ई-ट्रॉन यह एक 5 सीट suv है।

400km की मिलेगी माइलेज

नई Audi e-tron में 2 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो इसके आगे और पीछे की तरफ हैं इसकी फ्रंट मोटर 125 kw और रियर मोटर140 kw की पावर देती है। लेकिन इसका कुल कंबाइंड पावर आउटपुट300 किलोवाट (400hp) व टॉर्क 664 एनएम होगा। फुल चार्ज होने पर यह 400 km की दूरी तय कर सकती है।

Published on: