4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Renault Duster फेसलिफ्ट का टीजर आया सामने, लुक में किए गए हैं बड़े बदलाव

Renault Duster का अपग्रेड वर्जन जल्द होगा लॉन्च इस कार के लुक में किए गए हैं बड़े बदलाव पिछली कार से कही ज्यादा शानदार होंगे फीचर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 2 Jul 2019, 10:13 AM IST

Renault Duster

Renault Duster फेसलिफ्ट का टीजर आया सामने, लुक में किए गए हैं बड़े बदलाव

नई दिल्ली:Renault जल्द ही अपनी पॉपुलर कार Duster का फेसलिफ्ट वर्जन मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी की वेबसाइट पर इस कार का डीजर जारी किया गया है। टीजर को देखकर ये पता चल रहा है कि 2019 रेनॉ डस्टर ( 2019 Renault Duster ) फेसलिफ्ट बड़े बदलाव के साथ मार्केट में लॉन्च की जाएगी क्योंकि मार्केट में इस बीच कई हाईटेक फीचर्स कार लॉन्च हो चुकी हैं ऐसे में कंपनी किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकती है।

टीजर में Renault के अपग्रेड हेडलैंप क्लस्टर देखे जा सकते हैं। इसमें एक स्पोर्ट्स प्रोजेक्टर लेंस, क्रोम की नई फिनिशिंग और LED डेटाइम रनिंग लाइट्स ( DRL ) दी गई हैं। साथ ही इस कार में नया बॉनट डिजाइन मिलेगा। अपडेटेड डस्टर में एक फॉग लैंप्स, फ्रंट और रियर में स्किड प्लेट्स और नए एलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। टेललाइट डिजाइन पहले जैसी ही रहेगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार ने बनाया प्लान, देशभर में बनेंगे 60 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन

2019 Renault Duster को पुरानी वाली डस्टर से अलग तरीके से बनाया गया है। इसके लुक से लेकर इसके फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं। जो लोग डस्टर को पसंद करते हैं उनके लिए 2019 Renault Duster फेसलिफ्ट में काफी कुछ नया ऐड किया गया है जो इस कार को मार्केट में मौजूद किसी अन्य कार की टक्कर का बनाएगा।

बेहद सुरक्षित है Volvo की ये SUV, बम विस्फोट में नहीं होगा बाल बांका, देखें वीडियो

अन्य फीचर्स की बात करें तो 2019 Renault Duster फेसलिफ्ट में एक नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी और रेक्टेंगुलर AC वेंट्स दिए जाएंगे।