कार

Ertiga के बाद आने वाली है Suzuki Baleno Sport, जानें किन नए फीचर्स से होगी लैस

बलेनो स्पोर्ट होने वाली है लॉन्च इसी साल इंडोनेशिया में होगी लॉन्च मकैनिकली नहीं होगा कोई भी बदलाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2019, 10:57 AM IST
baleno sports
Ertiga के बाद आने वाली है Suzuki Baleno Sport, जानें किन नए फीचर्स से होगी लैस

नई दिल्ली: अर्टिगा स्पोर्ट की लॉन्चिंग के बाद मारुति सुजुकी अब अपनी पापुलर कार बलेनो का स्पोर्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। अक्टूबर 2018 में GIIAS (गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) में कंपनी ने इन दोनो कारों के स्पोर्ट्स वर्जन को शो केस किया था।

यहां जानने लायक बात ये है कि कंपनी Baleno Sport को इंडोनेशिया में लॉन्च करेगी, और ये भारत में लॉन्च हुई बलेनो फेसलिफ्ट और बलेनो फेसलिफ्ट आरएस से इंस्पायर्ड होगी। इसमें नए डिजाइन का फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलैम्प्स और नई ग्रिल देखने को मिलेगी। बलेनो स्पोर्ट का इंटीरियर भी अपडेटेड होगा। कार में नया स्मार्टप्ले 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलेगा।

इसके अलावा इस कार में सिर्फ कॉस्मैटिक चेंज देखने को मिलेंगे मकैनिकली ये कार पुरानी बलेनो की तरह ही होगी।

इंडोनेशिया के मार्केट में बिकने वाली बलेनो में 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 92hp पावर जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है। बलेनो स्पोर्ट के भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Published on: