नई दिल्ली: आजकल प्रदूषण के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या वाहनों को चार्ज करने की होती है। लेकिन यूरोप के एक छोटे से देश नॉर्वे ने इस ओर बड़ी कामयाबी हासिल की है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो दुनिया का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां वायरलेस चार्जिंग सिस्टम के जरिए इलेक्ट्रिक टैक्सी को चार्ज किया जा सकेगा।