इस स्कूटर में कंपनी कई सारे कॉस्मेटिक चेंजेज के साथ मकैनिकल चेंज भी कर रही है। 125cc स्कूटर को कंपनी स्टाइलिंग और फ्रेश लुक दे रही है। खबरों की मानें तो अपडेटेड Activa में BS6 इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा स्कूटर के फ्रंट एपरॉन, साइड पैनल्स और LED हेडलैंप्स और टेललाइट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। स्कूटर में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नया दिया जा रहा है।