कार

पेरिस के मोटर शो में दिखेगी BMW की नई कन्वर्टिबल की पहली झलक, जाने क्या होगा खास

माना जा रहा है कि इसे अगले महीने होने वाले पेरिस मोटर शो में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें Z4 भी पेश कर सकती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 5:18 PM IST
bmw
इसमें 3.0 लीटर 6 सिलेंडर इंजन लगा है जो 340 PS का पावर जनरेट करता है. इसमें एम स्पोर्ट ब्रेक्स, इलेक्ट्रोनिकली कंट्रोल्ड डैंपर और स्पोर्ट सस्पेंशन लगा है। यह 4.4 सेकंड में 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

नई दिल्ली : BMW पिछले कुछ समय से अपनी फ्लैगशिप 8-सीरीज के कन्वर्टिबल वेरिएंट पर काम कर रही है। अब तक इसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन इनमें कार को पूरी तरह कवर किया हुआ था। अब इसकी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इस लग्जरी कार को साफ तौर से देखा जा सकता है।

माना जा रहा है कि इसे अगले महीने होने वाले पेरिस मोटर शो में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें Z4 भी पेश कर सकती है।

Published on: