कार

होंडा की इस कार पर मिल रही है 2.25 लाख की छूट, जानें और किन कंपनियों में चल रहा धमाकेदार ऑफर

अगर आप इस समय नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। इन कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 11:21 AM IST
Cars
होंडा की इस पर मिल रही है 2.25 लाख की छूट, जानें और किन कंपनियों में चल रहा धमाकेदार ऑफर

अगर आप इस समय नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तेजी के साथ ग्रो कर रहा है इसलिए देश और दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ग्राहकों को डिस्काउंट दे रही हैं। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर इस समय आकर्षक ऑफर और अधिक डिस्काउंट मिल रहा है।

हुंडई ग्रैंड आई10 (Hyundai Grand i10)
हुंडई ग्रैंड आई10 एक बेहतरीन कार है जो कि पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आती है। अगर आपको ये कार पसंद है तो आप इसे खरीद सकते हैं और इस पर आपको 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

जीप कंपास (Jeep Compass)
जीप कंपास में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 163 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस एसयूवी की खरीद पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

होंडा जैज (Honda Jazz)
होंडा की जैज एक बेहतरीन कार है, जिसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 98.6 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस कार पर भी 1 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

फोर्ड फीगो (Ford Figo)
फोर्ड फीगो में 1.2 लीटर पेट्रोल/ 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इस दमदार कार की खरीद पर 75 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

होंडा सीआर-वी (Honda CR-V)
होंडा की इस दमदार एसयूवी को लुक की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस दमदार एसयूवी की खरीद पर 2.25 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

हुंडई एक्सेंट (Hyundai Xcent)
हुंडई एक्सेंट पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है। इस कार की खरीद पर कंपनी 1 लाख रुपए तक डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Ignis)
मारुति सुजुकी इग्निस एक नई कार है जो कि अपने शानदार लुक की वजह से मशहूर हुई है। इस कार की खरीद पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Updated on:
6 Jun 2018, 11:21 AM IST
Published on: