कार

यहां Swift के दाम में मिल रही Audi और BMW, कभी भी करें बुक मिलेगी होम डिलीवरी

ऑडी और बीएमडब्ल्यू भला कौन नहीं चलाना ताहता लेकिन इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इन्हें खरीदना हर एक के बजट में नहीं होता,लेकिन अगर आप चाहें तो
2 min read
bmw car
यहां Swift के दाम में मिल रही Audi और BMW, कभी भी करें बुक मिलेगी होम डिलीवरी

नई दिल्ली: कार चलाने वाला हर इंसान मर्सडीज और बीएमडब्लयू जैसी लग्जरी कारें खरीदना चाहता है, लेकिन इन कारों की आसमान छूती कीमतें हमारे सपनों को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं। खैर अगर आप भी चाहते हैं इन कारों की सवारी करना तो हमारे पास आपके लिए बढ़िया प्लान है। दरअसल यूज्ड कार मार्केट में अगर आप देखेंगे तो आपको सस्ती कीमत पर लग्जरी कारें मिल जाएंगी।कई सारी वेबसाइट्स ऐसी हैं जहां आपको ये कारें आसानी से दिख जाएंगी।

2010 BMW 3-series 320D

bmw की ये कार महज 9.25 लाख रू में मिल रही है।bmw की ये सीरीज बहुत स्पेशियस तो नहीं होती लेकिन bmw चलाने का मजा ही अलग है। सबसे बड़ी बात ऐसा देखा गया है कि ये कार अमूमन 1 लाख किमी का सफर बिना किसी टेक्निकगल प्रॉब्लम के तय कर सकती है। और ये कार महज 39000 किमी चली है।

2010 BMW 3-series 320i

9 लाख में मिलने वाली पेट्रोल वेरिएंट की ये कार मेनटेन के लिहाज से डीजल वेरिएंट से किफायती होती है। इस लग्जरी कार के लिए आपको महज 9 लाख रू खर्च करने पड़ेंगे।

Audi A4 2.0 TDI S LINE

Audi का ये A4 मॉडल परफार्मेंस और कम्फर्ट का कॉंबिनेशन है। जर्मनी मेड ये कार अपने पॉवरफुल मोटर इंजन की वजह से कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर है।ये कार सिर्फ 10लाख में आप अपने घर ले जा सकते हैं।

2011 BMW x1

अगर आप suv के शौकीन है तो ये कार आपके लिए है।लग्जरी suv सिडान 9.3 लाख की कीमत में आपको मिल सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कार की रेग्युलर सर्विस के लिए आपको सालाना 30 हजार रू तक खर्च करने पड़ेंगे।

Published on:
06 Jul 2018 01:03 pm