कार

महज 3 लाख रुपये की हैं ये ऑटोमैटिक कारें, माइलेज इतना ज्यादा कि पेट्रोल की नो टेंशन

आज हम आपको 3 से 4 लाख रुपये की शानदार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको बेहतरीन फीचर्स मिल जाएंगे।
2 min read
Aug 30, 2018
cheap milage cars
महज 3 लाख रुपये की हैं ये ऑटोमैटिक कारें, माइलेज इतना ज्यादा कि पेट्रोल की नो टेंशन

नई दिल्ली: आज मार्केट में एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद हैं जिनमें आपको हर फीचर मिल जाता है, इन कारों में आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लेकर एयर बैग तक सब कुछ मिलता है लेकिन इन कारों की भारी कीमत की वजह से लोग इन्हें खरीदने से बचते हैं, ऐसे में आज हम आपको 3 से 4 लाख रुपये की शानदार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको बेहतरीन फीचर्स मिल जाएंगे।

ऑल्टो 800: न्‍यू ऑल्‍टो 800 के एलएक्‍सआई और एलएक्‍सआई (ओ) वेरि‍एंट में सीएनजी कि‍ट दिया जाता है। इस कार को आप 3.75 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दि‍ल्‍ली) में खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी सेलेरि‍यो ग्रीन: मारुती की इस कार में फैक्‍ट्री फि‍टेड सीएनजी किट लगा होता है। यह कार ऑटोमैटि‍क गि‍यरबॉक्‍स के साथ आती है और इसमें जबरदस्त फीचर्स भी दिए गए है। इस कार को आप 5.14 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दि‍ल्‍ली) में खरीद सकते हैं। ये कार 31.79 km/kg का माइलेज देती है।

ऑल्टो K10: मारुती की इस कार को सीएनजी किट के साथ बेचा जा रहा है। इस कार में 998 सीसी इंजन लगा है जोकि‍ 58 बीएचपी पावर और 78 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसका माइलेज 32.26 km/kg है। आप इस कार को 4.18 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दि‍ल्‍ली) में खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर: मारुती की वैगनआर को आप 4.87 लाख रुपये (एक्‍स शोरूम दि‍ल्‍ली) में खरीद सकते हैं और ये कार 26.6 km/kg का माइलेज देती है।

Published on:
30 Aug 2018 09:01 am