
यहां पर 2 से 3 लाख में मिल रही धाकड़ SUV, खरीदने के लिए लगती है लंबी लाइन
नई दिल्ली: आज के समय में SUV खरीदना काफी महंगा साबित होता है, दरअसल SUV कारें आम कारों से कहीं ज्यादा महंगी होती हैं ऐसे में इन्हें खरीद पाना किसी सपने की तरह होता है। लेकिन अब SUV खरीदना ज़्यादा मुश्किल नहीं है, आज हम आपको बताएंगे कि आप कहां से सस्ते दाम में धाकड़ SUV खरीद सकते हैं।
दरअसल हम आपको आज यूज्ड कार के मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अपनी मनचाही SUV कार खरीद सकते हैं। इन कारों की कंडीशन काफी सही होती है और डीलर्स इनपर अच्छी डील्स भी देते हैं।
अशोक विहार: अगर आप लग्जरी कारें खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिल्ली की अशोक विहार मार्केट आपके लिए है, यहां पर आप बेहतरीन कंडीशन वाली लग्जरी कारें आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं।
करोल बाग़: करोलबाग़ की मार्केट यूज्ड कार खरीदने के लिए सही जगह है, यहां पर आप 2 से 4 लाख रुपये में अच्छी कारे खरीद सकते हैं।
रोहिणी: दिल्ली के रोहिणी इलाके मैं भी यूज्ड कारों की बड़ी मार्केट है, यहां पर आपको शानदार SUV कारें आसानी से मिल जाएंगी वो भी अच्छी खासी डील के साथ, ऐसे में अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस मार्केट में भी जा सकते हैं।
दिलशाद गार्डन: दिल्ली का दिलशाद गार्डन इलाका भी यूज्ड कारें खरीदने के लिए बेस्ट है, इस इलाके में आपको कारों की काफी सारी वैराइटी मिल जाएगी।
Published on:
29 Aug 2018 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
