दरअसल हम आपको सुपरबाइक्स के उस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप सेकंड हैंड बाइक्स खरीद सकते हैं। ये मार्केट दिल्ली के करोलबाग़ में स्थित है और यहां पर आप बेहद ही सस्ते दाम में इन बाइक्स को खरीद सकते हैं और वो भी अच्छी हालत में, ज्यादातर मौकों पर आपको ऐसी बाइक्स मिलती हैं जिन्हें कम इस्तेमाल किया गया होता है, ऐसे में आपके लिए ये सुपरबाइक्स फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं।