कार

इन गाड़ियों को अगर लाना चाहते है घर, तो करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार, जानिए कारण

Cars With Highest Waiting Period In India: अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे है, तो इसे घर लाने के लिए आपको अच्छा-खासा इंतज़ार करना पड़ सकता है। इसकी वजह है गाड़ियों पर लंबा वेटिंग पीरियड।

2 min read
mahindra_xuv700.jpg
High waiting period on cars

अगर आप नई कार खरीदने के लिए नए साल का इंतज़ार कर रहे थे, तो इसे घर लाने के लिए आपका इंतज़ार और बढ़ सकता है। भारतीय मार्केट में मौजूद कई गाड़ियों पर इस समय लंबा वेटिंग पीरियड (इंतज़ार का समय) चल रहा है। कई गाड़ियों के लिए कई महीनों का वेटिंग पीरियड है। यहां तक कि कुछ गाड़ियों पर तो एक साल से भी ज़्यादा का वेटिंग पीरियड है। ऐसे में वो लोग, जो बेसब्री से नई कार को घर लाने का इंतज़ार कर रहे हैं, उनके लिए इंतज़ार का यह समय और बढ़ने वाला है।


ज़्यादा वेटिंग पीरियड का कारण

2020-21 में कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी देखने को मिली। इस वजह से दुनियाभर में ऑटोमोबाइल मार्केट में प्रोडक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस वजह से डिमांड के अनुसार प्रोडक्शन न होने और कच्चे माल की कीमत में भी इजाफा होने से गाड़ियों का वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया। ज़्यादातर सभी गाड़ियों पर अच्छा-खासा वेटिंग पीरियड है।

यह भी पढ़ें - Maruti से Tata तक, मिड-साइज़ SUV सेगमेंट रेंज मेंं जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार गाड़ियां


किन गाड़ियों पर है सबसे ज़्यादा वेटिंग पीरियड?

आइए एक नज़र डालते है कि इस समय भारत की किन गाड़ियों पर सबसे ज़्यादा वेटिंग पीरियड है।

Mahindra XUV700 - इस कार पर 19 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Mahindra Thar - इस कार पर 12 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Hyundai Creta - इस कार पर 10 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Maruti Suzuki Ertiga - इस कार पर 9 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Tata Punch - इस कार पर 9 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Kia Sonet - इस कार पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Kia Seltos - इस कार पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Nissan Magnite - इस कार पर 5 महीने का वेटिंग पीरियड है।

Tata Nexon - इस कार पर 4 महीने का वेटिंग पीरियड है। इलेक्ट्रिक वैरिएंट पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड है।

MG Astor - इस कार पर 4 महीने का वेटिंग पीरियड है।

यह भी पढ़ें - इस लग्ज़री कार कंपनी ने 2021 में मचाई धूम, तोड़े बिक्री के 117 साल के सभी रिकॉर्ड्स

Published on:
11 Jan 2022 12:21 pm