कार

Citroen India का एक महीने चलने वाला सर्विस कैंप हुआ आज से शुरू, जानिए क्या मिलेगा फायदा

सिट्रोएन इंडिया का एक महीने चलने वाला सर्विस कैंप आज से देशभर में शुरू हो गया है। इस सर्विस कैंप में कई बेहतरीन ऑफर्स और सेवाएँ दी जाएंगी।

2 min read
Citroen India

सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने कुछ दिनों पहले ही एक सर्विस कैंप (Service Camp) के आयोजन की घोषणा की थी, जो आज 15 अक्टूबर से देशभर में शुरू हो गया है। यह सर्विस कैंप सिट्रोएन के 20 वर्कशॉप्स में आयोजित किया जाएगा और पूरे एक महीने यानि की 15 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान इस सर्विस कैंप में शामिल होने वाले लोगों को कई तरह के बेहतरीन ऑफर्स और सेवाएँ (Offers & Services) दी जाएंगी।


क्या ऑफर्स और सेवाएँ दी जाएंगी?

सिट्रोएन इंडिया के इस सर्विस कैंप में दिए जाने वाले ऑफर्स और सेवाएँ इस प्रकार हैं।

◉ सभी एक्सेसरीज़ और मर्चेंडाइस पर 20% डिस्काउंट।
◉ कार केयर ट्रीटमेंट पर 15% डिस्काउंट।
◉ सिट्रोएन के C5 मॉडल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 10% डिस्काउंट।
◉ सिट्रोएन के C3 मॉडल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 5 % डिस्काउंट।
◉ सर्विस विज़िट पर सुनिश्चित गिफ्ट।


यह भी पढ़ें- दिवाली धमाका! इस फेस्टिव सीज़न घर लाएं नई एसयूवी, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

ग्राहकों का अनुभव बेहतर करने की पूरी कोशिश

सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड हेड सौरभ वत्सा ने इस सर्विस कैंप के बारे में बात करते हुए कहा, "फ़ेस्टिव सीज़न में सिट्रोएन इंडिया ग्राहकों का अनुभव बेहतर करने की पूरी कोशिश करेगी। इस सर्विस कैंप की मदद से ग्राहकों को अपनी कार पर आकर्षक सर्विस पाने का मौक़ा मिलेगा।"

2 कार हैं मार्केट में मौजूद

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन इस वर्तमान में 2 कार भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। 2021 की शुरुआत में लॉन्च हुई C5 एयरक्रॉस और जुलाई 2022 में लॉन्च हुई C3, दोनों ही एसयूवी कार हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चे के वाहन चलाने पर पिता को हो सकती है सज़ा, जानिए क्या है नियम

Published on:
15 Oct 2022 06:10 pm
Also Read
View All