कार

Land Cruiser में चलते हैं राहुल गांधी, जानें और कौन-कौन सी हैं फेवरेट कारें

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर इन कारों में चलते हुए नजर आते हैं, यहां हम जानेंगे कि इन कारों में क्या खासियत हैं जो राहुल ने इन्हें चुना है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 2:52 PM IST
Rahul Gandhi
Land Cruiser में चलते हैं राहुल गांधी, जानें और कौन-कौन सी हैं फेवरेट कार

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandi) देश के सबसे बड़ें नेताओं में से एक हैं। राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं हमेशा अपने भाषणों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। देश के इतने बड़े नेता हैं तो जाहिर सी बात है किसी बड़ी गाड़ी में ही चलते होंगे। आज हम आपको राहुल गांधी की कारों के बारे में बता रहे हैं, कैसी कारों से वो चलते हैं और उन कारों में कैसे-कैसे फीचर्स हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये कारें और कैसे हैं उनके फीचर्स।

टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser)
लैंड क्रूजर में 4.5 लीटर का 32वी 1वीडी एफटीवी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 261.49 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपये है। टोयोटा की ये एसयूवी बेहद दमदार है और इसके फीचर्स भी काफी लग्जरी हैं। राहुल गांधी अधिकतर लैंड क्रूजर से चुनावों के दौरान प्रचार करते हुए नजर आते हैं।

टाटा सफारी (Tata Safari)
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा सफारी में 4.2 लीटर का 16वी वीटीटी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.1 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। टाटा की ये भारत में बिकने वाली बेहद किफायती और बेहद दमदार एसयूवी है। राहुल गांधी की ये सफारी बुलेट प्रूफ है यानी कि गोलियों के हमले का इस पर कोई असर नहीं होगा।

लेक्सस एलएक्स (Lexus LX)
इंजन और पावर की बात की जाए तो लेक्सस एलएक्स में 5663 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 261 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 9.6 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.33 करोड़ रुपये है। लेक्सस की ये बेहद लग्जरी और शानदार एसयूवी है।

Published on: