कार

महज कुछ रुपयों में आपकी खटारा बन जाएगी SUPERCAR, दिल्ली के इस बाजार में होता है ये करिश्मा

अब आप भी बड़ी आसानी के साथ अपनी पुरानी कार को नया लुक दे सकते हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि जितना आपका बजट है उसके हिसाब से कार का डिजाइन बदला जा सकता है।

2 min read
SUPERCAR
अपनी कबाड़ा हो चुकी कार को भी बनाएं सुपरकार, इस बाजार का करें रुख और खर्च महज कुछ हजार रुपये

अगर आप भी अपनी कार के पुराने डिजाइन से बोर हो गए हैं और कोई नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको उस तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको नई कार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आपकी पुरानी कार ही नई हो जाएगी। जी हां आप अपनी पुरानी कार को कस्टमाइज करवा सकते हैं, जिससे आपकी पुरानी कार किसी नई लग्जरी और स्पोर्ट्स कार जैसी हो जाएगी। आपने सड़कों पर कई कस्टमाइज कारों को देखा होगा जो कि अपने पुराने लुक से बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही होंगी। आज के दौर में कार कस्टमाइज करवाने का क्रेज बढ़ गया है। अब आप भी बड़ी आसानी के साथ अपनी पुरानी कार को नया लुक दे सकते हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि जितना आपका बजट है उसके हिसाब से कार का डिजाइन बदला जा सकता है।

कार को नया लुक देने के लिए सबसे ज्यादा उसके टायर्स और एलॉय व्हील पर ध्यान देना होता है, जिससे पुरानी और साधारण सी कार भी अलग दिखने लग जाती है। अगर आपकी कार में पुराने टायर हैं तो आप उसकी जगह पर पतले टायर लगवा सकते हैं। कार में पुराने एलॉय व्हील या ड्रम प्लैट हैं तो उसकी जगह पर आप नए क्रोम एलॉय व्हील लगवा सकते हैं। इस काम के लिए आप दिल्ली के करोल बाग और कश्मीरी गेट मार्केट का रुख कर सकते हैं यहं पर आपको बहुत सी शॉप मिल जाएंगी जो कार में नए टायर और एलॉय व्हील लगाते हैं।

इसके साथ कार पर नया पेंट करवा सकते हैं, इसके लिए आप शोरूम जाकर भी पता कर सकते हैं और बाजार में कई लोकल डीलर भी मिल जाएंगे जो कम कीमत में कार पेंटिंग का काम करते हैं। अगर आप पेंट में ज्यादा रुपये नहीं खर्च करना चाहते हैं तो आप चिट और टेपिंग करवा सकते हैं, इससे कम खर्च में आपकी कार को नया लुक मिल जाएगा।

इन सब के बाद का इंटीरियर बहुत ज्यादा मायने रखता है इसके लिए आपको इंटीरियर को मॉडिफाई करवाना जरूरी है। आप कार के सीट कवर, म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग व्हील कवर, एलईडी लाइट लगवा सकते हैं। इंटीरियर को नया रूप देने के लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Published on:
24 Nov 2018 04:11 pm