कार

पहले काटा चालान! फिर हाथ में थमाया दिल्ली पुलिस ने लाल गुलाब

दिल्ली पुलिस ने चालान काटने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह उस व्यक्ति को गुलाब दे रही है, जिसका गलत चालान किया गया।  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2022, 9:26 AM IST
challan-amp1.jpg
Delhi Police


कुछ समय पहले हमने आप तक खबर पहुंचाई थी,, कि दिल्ली पुलिस ने कार में हेलमेट न पहनने के कारण एक व्यक्ति का चालान कर दिया। लेकिन अब लगता है, पुलिस को अपनी गलती समझ आ गई है, और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति से माफी मांगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उस शख्स से भी माफी मांगी है, जिसका कार के अंदर हेलमेट नहीं पहनने के लिए गलत तरीके से चालान किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि तकनीकी खराबी के चलते गलत चालान किया गया। बताते चलें, कि यह पहली बार नहीं है जब कार के अंदर हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया गया है।


ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा, “हेलमेट नहीं पहनने पर कार चलाने वाले व्यक्ति को गलती से ई-चालान जारी कर दिया गया था। यह अनजाने में तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। र्माडन तकनीक को अपनाने से यह सुनिश्चित हुआ है कि ऐसी त्रुटियां कम से कम हों।" खैर, तकनीकी खराबी को मार्डन टेक्नोलॉजी की मदद से ठीक किया गया है। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिस को व्यक्ति को हुई असुविधा के लिए खेद है। इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह उस व्यक्ति को गुलाब दे रही है, जिसका गलत चालान किया गया।


बताते चलें, कि इससे पहले 7 दिसंबर 2021 को केरल में अजित नाम के व्यक्ति का चालान किया गया था। चालान मूल रूप से मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों के लिए जारी किया गया था, जिस पर पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हालांकि, जारी किए गए चालान में मारुति सुजुकी ऑल्टो का पंजीकरण नंबर था, जिसका स्वामित्व अजित के पास है। केरल की ट्रैफिक पुलिस के सिस्टम से हुई गड़बड़ी। चालान एक मोटरसाइकिल को जारी किया जाना चाहिए था जिसमें पंजीकरण प्लेट के अंतिम दो नंबर "11" हों, जबकि अजित की ऑल्टो की पंजीकरण प्लेट "77" कहती है।

Updated on:
25 May 2022, 9:26 AM IST
Published on: