कार

स्पीड में बुलेट ट्रेन को मात देगी फरारी की ये धाकड़ कार, इस तारीख को लॉन्च होगी

इस कार में 18 तरीकों से अजस्ट हो सकते वाली सीटें और पैसेंजर के लिए 8.8 इंच का आॅप्शनल टचस्क्रीन सिस्टम होगा।

2 min read
स्पीड में बुलेट ट्रेन को मात देगी फरारी की ये धाकड़ कार, इस तारीख को लॉन्च होगी

नई दिल्ली: ferrari की कीर खरीदना सबके बस की बात नहीं होती लेकिन फिर भी इस कार की छोटी-बड़ी बात सभी जानना चाहते हैं। फरारी अपनमी नई Portofino को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि करोड़ों की कीमत वाली ये धाकड़ कार 28 सितंबर को भारत में पेश होगी।कंपनी इसे कैलिफोर्निया टी के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च कर रही है। यह फरारी कैलिफोर्निया से ज्यादा स्टाइलिश, ठोस, पावरफुल और हल्की है। इस कार का वजन कम से कम हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें

Ferrari ला रही है दुनिया की सबसे फास्ट कार, 3.5 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड

इसमें पावरफुल 3.9 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है जो 592 bhp की पावर और 760 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन फरारी 488 में लगा है। पावरफुल इंजन की वजह से यह कार 1-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड महज 3.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें जिसमें इलेक्ट्रो मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया जाएगा। आराम और फीचर्स के लिहाज से देखें तो इसमें 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो कि ऐपल कारप्ले को स्पोर्ट करेगा।फरारी रेंज की कारों में portofino पहला GT मॉडल है जिसमें इलेक्ट्रो मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया जाएगा।

इस कार में 18 तरीकों से अजस्ट हो सकते वाली सीटें और पैसेंजर के लिए 8.8 इंच का आॅप्शनल टचस्क्रीन सिस्टम होगा। इसमें नया विंड डिफ्लेक्टर भी होगा जो कि कैबिन के भीतर हवा पहुंचने से रोकेगा।

कीमत की बात करें तो फरारी की इस कार की कीमत 3 करोड़ से ऊपर रहने की उम्मीद है लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें

338 करोड़ रुपए में बिकी फरारी की यह कार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Published on:
17 Sept 2018 04:31 pm
Also Read
View All