नएपन की बात करें तो इस कार के न केवल बाहरी हिस्सों में बदलाव किया गया है बल्कि इसके इंटीरियर्स को भी नए डिज़ाइन से नवाज़ा गया है। इसके डैशबोर्ड पर आप पाएंगे कुछ बिल्कुल नए फीचर्स जैसे 7- इन्च डिजिटल इन्स्ट्रुमेंट क्लस्टर, 7- इन्च इन्फोटेनमेंट सिस्टम डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक हैंडब्रेक, और एक इलेक्ट्रिक पैनारोमिक सनरूफ दी गई है।