
फरारी दुनिया में सबसे ज्यादा हाइटेक, शानदार लुक और सबसे ज्यादा तेज स्पीड से दौड़ने वाली कार बनाने के लिए जानी जाती हैं। फरारी ने अब तक की सबसे ज्यादा फास्ट कार फरारी पोर्टोफिनो ( Ferrari portofino ) को भारत में लॉन्च किया है। भारत में इस कार का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और अब ये इंतजार खत्म हुआ है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो फरारी पोर्टोफिनो में 3.9 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 760 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 2016 और 2017 में 'इंटरनैशनल इंजन ऑफ द इयर' का अवॉर्ड भी मिल चुका है। फरारी ने इस इंजन को California T कार में भी लगाया है, लेकिन अब इस मॉडल में पावर को बढ़ाया गया है। ये कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो इस कार की अधिकतम रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा है। मिली जानकारी के अनुसार पोर्टोफिनो कार California T की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर आई है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में इलेक्ट्रो मैकेनिकल स्टीयरिंग, 10.2 इंच का टचस्क्रीन, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 18 तरीकों से एडजेस्ट होने वाली सीट्स, पैसेंजर के लिए 8.8 इंच का ऑप्शनल टचस्क्रीन सिस्टम और नया विंड डिफ्लेक्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में बड़ा रेडिएटर ग्रिल, फुल एलईडी हेडलाइट, एल शेप वाली हेडलाइट और एयर इनटेकर दिए गए हैं। पोर्टोफिनो को फरारी की नई दिल्ली और मुंबई स्थित डीलरशिप्स से बेचा जाएगा।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो भारत में इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये हो सकती है।