कार

भारत में लॉन्च हुई Ford Aspire Blu, माइलेज और इन फीचर्स के दम पर देगी Dzire और Amaze को टक्कर

Ford Aspire Blu लॉन्च डिजायर, ह्यूंदै एक्सेंट, फोक्सवैगन एमियो को मिलेगी टक्कर  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2019, 2:56 PM IST
ford aspire blu
भारत में लॉन्च हुई Ford Aspire Blu, माइलेज और इन फीचर्स के दम पर देगी Dzire और Amaze को टक्कर

नई दिल्ली: मारुति डिजायर, ह्यूंदै एक्सेंट, फोक्सवैगन एमियो और होंडा अमेज जैसी कारों को टक्कर देने के लिए फोर्ड ( ford ) ने भारत में Ford Aspire Blu को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया है।

एस्पायर के इस स्पेशल एडिशन में कार के रूफ, ग्रिल, अलॉय वील्ज और विंग मिरर्स पर ब्लैक फिनिश दिया गया है। कार का इंटीरियर भी ब्लैक कलर में है, और इसमें ब्लू हाइलाइट्स दी गई हैं। कार के लुक को देखकर आपको फिगो टाइटेनियम ब्लू की याद आ जाएगी इसके अलावा फ्रंट बंपर पर ब्लू हाइलाइट्स और दरवाजों पर ब्लैक-ब्लू ग्राफिक्स हैं।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो कार में ब्लूटूथ और नेविगेशन सपॉर्ट वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें अलावा कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, की-लेस एंट्री ऐंड गो, पावर अजस्ट ऐंड फोल्डिंग विंग मिरर्स जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए कार में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स और ईबीडी के साथ एबीएस स्टैंडर्ड उपलब्ध है।

इंजन- एस्पायर ब्लू में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 96hp का पावर जनरेट करता है। इसका डीजल इंजन 1.5-लीटर का है, जो 100hp का पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस हैं। फोर्ड का दावा है कि पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल मॉडल का माइलेज 26.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Published on: