होंडा ने वापस मंगाई अपनी कारें एयरबैग में कमी के चलते रीकॉल हुई कारें जनवरी में भी रीकॉल किए थे कई सारे मॉडल्स
नई दिल्ली:Honda कंपनी ने Accord कारों में लगे फ्रंट एयरबैग के चलते 3699 कारों को वापस मंगाया है। कंपनी इनमें लगे तकाता ड्राइवर फ्रंट एयरबैग इन्फ्लेटर को बदलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने सिर्फ 2003-2006 के मॉडल्स को रीकॉल किया गया है।
होंडा कार्स इंडिया पूरे भारत में होंडा की डीलरशिप पर इन कारों के एयरबैग इन्फ्लेटर को 18 अप्रैल से बदलना शुरू कर चुकी है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी इन एयरबैग्स को बदलने के लिए कोई चार्ज नहीं लेगी यानी इस खामी को फ्री में ठीक किया जाएगा। वैसे तो कंपनी खुद अपने कस्टमर्स से कॉन्टैक्ट कर रही है लेकिन कस्टमर्स चाहें तो होंडा की वेबसाइट पर अपना 17 अंकों का वीइकल आइडेंटिफिकेशन नंबर चेक कर सकते हैं, जिससे उन्हें पता चल जाएगा कि उनकी कार का एयरबैग इन्फ्लेटर बदला जाना है या नहीं।
आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने 2013 की 22,834 होंडा सिटी (honda city ), जैज ( jazz ) और एकॉर्ड ( Accord ) को रीकॉल किया था।
आपको मालूम हो कि इस समय होंडा एकॉर्ड की 9वीं जनरेशन की कारें बिक रही हैं और कंपनी ने जिन कारों को रीकॉल किया है वो 8वीं जनरेशन की है। वर्तमान में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 43.21 लाख रुपये है।
होंडा के अलावा Tesla, BMW, Mercedes-Benz, Volkswagen, Subaru, and Ferrari जैसी कंपनियां भी एयरबैग में खामी के चलते अपनी कारों को रीकॉल कर चुकी हैं।