
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। देश में अगर कार निर्माता कंपनियों की बात की जाएं, तो हुंडई (Hyundai) दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी है। साउथ कोरिया की यह कार निर्माता कंपनी लंबे समय से देश में है और कंपनी की गाड़ियों को काफी पसंद भी किया जाता है। इस समय भारत में एसयूवी का ट्रेंड काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। हुंडई की एसयूवी लाइनअप की बात करें, तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश में कंपनी की सबसे पॉपुलर एसयूवी है। साथ ही देश में हुंडई की सबसे ज़्याद बिकने वाली एसयूवी भी। इतना ही नहीं, हुंडई क्रेटा देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से भी एक है। ऐसे में इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से कंपनी ने हाल ही में इसे अपडेट भी किया है। लोगों की पसंद की वजह से इस पर वेटिंग पीरियड में भी इजाफा देखने को मिला है।
30 हफ्तों तक हुआ वेटिंग पीरियड
अगर आप नई हुंडई क्रेटा को घर लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हफ्तों इंतज़ार पड़ सकता है। इस एसयूवी पर 30 हफ्ते यानि की करीब 7-8 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अलग-अलग वैरिएंट्स पर अलग-अलग वेटिंग पीरियड है।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki तैयार कर रही है भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नया रोडमैप, जानिए क्या होगा फायदा
किस वैरिएंट पर कितना वेटिंग पीरियड?
हुंडई क्रेटा के डीज़ल वैरिएंट्स E, EX और S पर 6 से 7 महीने वेटिंग पीरियड चल रहा रहा है। इस कार के S+ और SX (O) ऑऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट पर करीब 6 महीने का वेटिंग पीरियड है। इसके SX वैरिएंट पर करीब 5 महीने का वेटिंग पीरियड है।
इस एसयूवी के पेट्रोल वैरिएंट S की डिलीवरी पर 7 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं इसके SX (O) iVT वैरिएंट पर करीब 5 महीने का वेटिंग पीरियड है। क्रेटा के E वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड 4 महीने है, जबकि EX और SX iVT वैरिएंट पर करीब 3 महीने का वेटिंग पीरियड है। सबसे कम वेटिंग पीरियड S+, SE और SX वैरिएंट्स पर 2 महीने का है।
शुरुआती कीमत: 10.84 लाख रुपये।
यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज़र्स को होगी पहले से ज़्यादा सुविधा, Hero ने लगाए 300 चार्जिंग स्टेशन्स