कार

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी स्मार्ट EV, कीमत भी होगी बेहद कम

( Smart Electric Car ) स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार आने वाले एक से दो सालों में भारत में पेश की जा सकती हैं कंपनी भारत में स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए आंकड़े जुटाने में लगी हुई है  
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 3:24 PM IST
Smart Electric Car
Hyundai भारत में लॉन्च करेगी स्मार्ट EV, कीमत भी होगी बेहद कम

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स ( Hyundai Motors ) भारत में स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार ( Smart Electric Car ) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि इस 'स्मार्ट ईवी' प्रोजेक्ट को हेडक्वॉर्टर से हरी झंडी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक ये स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार आने वाले एक से दो सालों में भारत में पेश की जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक़ कंपनी भारत में स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए आंकड़े जुटाने में लगी हुई है और भारत में इन वाहनों को किस तरह से सफल बनाया जा सकता है इस बारे में पूरा लेखा जोखा हासिल कर रही है।

हुंडई मोटर के एमडी एसएस किम ने हाल के एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत सरकार बाकी देशों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक बढ़ावा दे रही है। हुंडई की स्ट्रैटेजी इसी से मुताबिक होगी। कंपनी भारत सरकार के निर्देश के अनुसार प्रॉडक्ट और टेक्नॉलजी डेवलप करेगी।

9 जुलाई को लॉन्च होगी Hyundai Kona , मात्र एक रुपए में चलेगी 1 किमी

हुंडई मोटर्स ने 38 क्लीन वेहिकल्स डेवलप करने की योजना बनाई है। इनमें हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और फ्यूल सेल वीइकल्स शामिल होंगे। कंपनी 9 जुलाई को भारत में इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Kona लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि जिन स्मार्ट वेहिकल्स को कंपनी भारत में लॉन्च करेगी उनकी कीमत कम रखने का प्रयास किया जा रहा है जिससे ज्यादातर लोग इन वाहनों को खरीद सकें। फिलहाल ये वाहन भारत की सड़कों पर कब तक आ पाएंगे, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

Published on: