कार

Maruti Ciaz और Honda City को पछाड़ Hyundai Verna बनीं लोगों की पहली पसंद, ये रहा सुबूत

हुंडई वरना बनी नंबर वन सियाज और सिटी को पछाड़ा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2019, 11:09 AM IST
verna
Maruti Ciaz और Honda City को पछाड़ Hyundai Verna बनीं लोगों की पहली पसंद, ये रहा सुबूत

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से सेडान कारों में मारुति सुजुकी की maruti Ciaz लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन अप्रैल महीने में Hyundai Verna ने मारुति सियाज ( Maruti Ciaz ) को पछाड़ दिया है। सिर्फ सियाज ही नहीं बल्कि होंडा सिटी को भी वरना ने पीछे कर दिया है। अप्रैल 2019 में Verna की 2,932 यूनिट्स बिकीं जबकि Ciaz की 2,739 यूनिट्स और होंडा सिटी की 2,394 यूनिट्स बिकीं।

आपको बता दें कि अप्रैल 2019 में भारतीय कार बाजार में 16.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस सेगमेंट की प्रमुख वाहनों की बिक्री में भी गिरावट आयी है।जिसमें मारुति सियाज की बिक्री में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली है।

अगर पिछले साल से कंपेयर करें तो मारुति सियाज की अप्रैल 2018 के 5116 यूनिट्स के मुकाबले अप्रैल 2019 में सिर्फ 2789 यूनिट्स ही बेचीं गयी है तथा इसकी बिक्री में 45 प्रतिशत की गिरावट आयी है। जबकि अप्रैल 2018 में वरना की 4077 यूनिट्स बेचीं गयी थी। इसकी बिक्री में 28 प्रतिशत का अंतर आया है।

आपको बता दें कि हुंडई की वरना डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शंस में आती है। 2018 में कंपनी ने अपनी इस पॉप्युलर सिडैन को 1.4-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया था। 1,396cc का ये इंजन 90hp की पावर जनरेट करता है। इस इंजन के E और EX 2 वेरियंट मिलते हैं। इनकी कीमत 9.29 लाख और 9.99 लाख रुपये है।

फीचर्स की बात करें तो इस कार में अडजस्टेबल रियर-सीट हेडरेस्ट, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स और टेलेस्कोपिक स्टीयिरंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए इस वेरियंट में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।

Published on: