7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Alto 800 को टक्कर देगा santro का सस्ता मॉडल, जानें कब तक होगा लॉन्च

Santro के सस्ते मॉडल पर काम कर रही है हुंडई Eon की जगह लेगी ये नई कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 May 2019, 2:17 PM IST

santro

Maruti Alto 800 को टक्कर देगा santro का सस्ता मॉडल, जानें कब तक होगा लॉन्च

नई दिल्ली:हुंडई ( Hyundai ) ने Santro की लॉन्चिंग के साथ ही अपनी एंट्री लेवल कार eon का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। लेकिन खबरों की मानें तो कंपनी सैंट्रो के बेस वेरिएंट पर काम कर रही है, बताया जा रहा है कि ये वेरिएंट काफी सस्ता होगा।

आपको बता दें कि फिलहाल हुंडई के पास इस वक्त कोई एंट्री लेवल कार नहीं है ऐसे में यह माना जा रहा है की सेंट्रो का नया बेस वेरिएंट कंपनी की बंद हो चुकी EON की जगह लेगा।

Activa और टीवीएस स्कूटी की छुट्टी करेगा Bajaj Chetak, 13 साल बाद हो रही है वापसी

फीचर्स पर होगी नजर-

आपको बता दें कि सेंट्रो का मुकाबला मारुति ऑल्टो 800 से है जिसकी शुरूआती कीमत 2.94 लाख रूपए से शुरू होती है। जबकि सेंट्रो की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा एंट्री लेवल सेगमेंट में क्विड जैसी कारें भी है। यही वजह है कि कंपनी ने सैंट्रो के सस्ते वर्जन पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या सैंट्रो के सस्ते वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर्स होंगे। क्योकिं नया नियमों के मुताबिक अब नई हर नई कार में ABS और एयरबैग स्टैण्डर्ड फीचर्स हो गये हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि सेंट्रो के बेस वेरिएंट D-Lite में AC की सुविधा भी नहीं है।

5 वेरिएंट्स में मिलती है सैंट्रो- इस समय सेंट्रो D-Lite, Era, Magna, Sportz और Asta जैसे 5 वेरिएंट्स में मिलती है। जिनकी कीमत 3.90 लाख रुपये से लेकर 5.65 लाख रुपये तक जाती है। Santro का ये सस्ता मॉडल कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।