कार

ICC T20 World Cup: यह होगी टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की ऑफिशियल कार की घोषणा कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2022, 2:57 PM IST
icc_t20_world_cup_2022.jpg
ICC Men's T20 World Cup

आने वाले रविवार यानि की 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर के क्रिकेट (Cricket) प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। इस टूर्नामेंट में खेल रही सभी टीमें, खिलाड़ी, मैच शेड्यूल और अन्य बातों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। हाल ही में इस वर्ल्ड कप के ली चुनी गई ऑफिशियल कार की भी घोषणा कर दी गई है।

Nissan Magnite होगी ऑफिशियल कार

हाल ही में निसान कंपनी की मैग्नाइट को इस वर्ल्ड कप की ऑफिशियल कार घोषित किया गया है। जापान (Japan) की इस कार निर्माता कंपनी की यह एसयूवी कार भारत के चेन्नई में स्थित प्लांट में मैन्युफैक्चर की जाती है। यहाँ से इसे 15 मार्केट्स में निर्यात किया जाता है।


यह भी पढ़ें :- मैच फिक्सिंग के कारण इस खिलाड़ी पर लगा 14 साल का बैन

पार्टनरशिप का सातवाँ सफल साल

निसान मोटर इंडिया (Nissan Motor India) और क्रिकेट के मुख्य अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड आईसीसी (ICC) के बीच पार्टनरशिप का यह सातवाँ सफल साल है। इस पार्टनरशिप के कारण ही इस शानदार एसयूवी (SUV) को टी-20 वर्ल्ड कप की ऑफिशियल कार चुना गया है।

यह भी पढ़ें :- Maruti Suzuki ने अपनी वेबसाइट से हटाई यह कार, जानिए किसने ली इसकी जगह

Published on: