कार

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद करोड़ों की लग्जरी कारों से चलती हैं जूही चावला

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला को एक्टिंग के अलावा लग्जरी कारों का भी शौक है, उनके गैराज में ये बेहतरीन कारें मौजूद हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 3:06 PM IST
Juhi chawla
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद करोड़ों की लग्जरी कारों से चलती हैं जूही चावला

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री जूही चावला आज अपना वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज जूही फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं, लेकिन उन्हें आज भी लग्जरी कारों का खासा शौक है। आज हम आपको जूही के लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

ऑडी क्यू7 ( Audi Q7 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3.0 लीटर का वी 6 इंजन दिया गया है जो कि 245 बीएचपी की पावर और 600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.7 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 85.18 लाख रुपये है।

जगुआर एक्सजे ( Jaguar XJ )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर और 689 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 6.2 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टच स्क्रीन, पावर विंडो, डिजिटल लॉक, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीट, ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल इको, ड्यूल टोन कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम और एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग सेंसर, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, पावर डोर लॉक ब्रेक असिस्ट और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 5 सीट वाली ये कार 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होकर आती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है।

Updated on:
13 Nov 2018, 3:06 PM IST
Published on: