कार

कैटरीना ने खरीदी करोड़ों की सुपर लग्जरी कार, फीचर्स और लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने

कैटरीना ने खरीदी शानदार कार करोड़ो में है कार की कीमत
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2019, 10:26 AM IST
कैटरीना
कैटरीना ने खरीदी करोड़ों की सुपर लग्जरी कार, फीचर्स और लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कार खरीदने का सीजन जैसा चल रहा है पहले प्रियंका और रणदीप हुड्डा और अब खबर है कि कैटरीना ने अपने लिये नई सफेद रेंज रोवर एसयूवी खरीदी है। बॉलीवुड और range rover का नाता काफी पुराना है।

शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अजय देवगन, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडीज जैसे लगभग हर बड़े एक्टर के पास ये कार मिल जाएगी। खैर चलिए आज हम बताते हैं कैटरीना की नई नवेली कार के बारे में-

कैटरीना ने Vogue SE Diesel LWB मॉडल खरीदा है, जिसकी कीमत 2.33 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

कैटरीना का रेंज रोवर LWB वेरिएंट है, जो लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट में बदल जाती है। range rover vogue एसई डीजल LWB मॉडल में 4.4 लीटर का SDV8 डीजल इंजन दिया गया है, जो 3,500 आरपीएम पर 335 एनएम और 1750 आरपीएम पर 740 एनएम टार्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Updated on:
22 Mar 2019, 10:26 AM IST
Published on: