कंपनी ने बताया है कि अपकमिंग कॉन्पैक्ट एसयूवी S201 का प्रॉडक्शन नाम सार्वजनिक करने के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली: कारों के शौकीन बेसब्री से 1 दिसंबर का इंतजार कर रहे थे। दरअसल महिन्द्रा अपनी नई suv Mahindra S201 के ऑफिशियल नाम का आज ऐलान करने वाला था लेकिन इसे टाल दिया गया है।कंपनी जल्द ही नई तारीख की घोषणा करेगी। कंपनी ने बताया है कि अपकमिंग कॉन्पैक्ट एसयूवी S201 का प्रॉडक्शन नाम सार्वजनिक करने के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है।
पिछले काफी टाइम से इस नई एसयूवी के नाम पर चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 'महिंद्रा XUV 300' नाम भी दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे कआ बार टेस्टिंग के दौरान पहले ही देखा जा चुका है, जिससे इसके कई फीचर्स के बारे में पता चला है। महिंद्रा S201 कॉम्पैक्ट-एसयूवी सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बेस्ड है। महिंद्रा S201 के फ्रंट में ब्लैक एक्सेंट के साथ रैपअराउंड फ्रंट ग्रिल दिया गया है। साथ ही इसमें दमदार बंपर और ज्यादा प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ ड्यूल टोन कलर में लॉन्च की जा सकती है।
तस्वीरें को देखकर कहा जा सकता हैकि इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में स्लीक एलईडी टेललैंप, ब्लैक्ड-आउट अलॉय वील और इंटीग्रेटेड एलईडी ब्रेक लाइट्स के साथ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर लगे हैं। कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, इलैक्ट्रिक ओवीआरएम के साथ टर्न सिग्नल लाइट और नए अलॉय व्हील भी होंगे।
इंजन- इंजन के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इसे मौजूदा 1.2-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल के साथ पेश किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए महिंद्रा S201 में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी स्टैंडर्ड के तौर पर दिये जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया जा सकता है।