कार

नवंबर में तहलका मचाएगी Mahindra की नयी फ्लैगशिप SUV, जानें क्या होगा नाम

चूँकि इस अकाउंट के नाम में कोरियाई शब्दों का प्रयोग किया गया है और नयी Mahindra फ्लैगशिप कार भी एक कोरियाई कार का री-बैज मॉडल है

2 min read
नवंबर में तहलका मचाएगी Mahindra की नयी फ्लैगशिप SUV, जानें क्या होगा नाम

नई दिल्ली: अपनी धाकड़ suvs के लिए जानी जानें वाली Mahindra अपनी नयी फ्लैगशिप SUV को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। खबर है कि कंपनी दीवाली के बाद 19 नवंबर को इसी साल ये SUV मार्केट में लॉन्च हो जाएगी। पहले खबर थी कि Ssangyong Rexton G4 का यह री-बैज संस्करण हमारे देश में XUV700 नाम से लांच किया जायेगा लेकिन अब पता चला है कि महिन्द्रा अपनी इस suv को Inferno नाम से मार्केट में लॉन्च करेगा। और महिन्द्रा की inferno का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra अपनी इस प्रीमियम SUV से यह XUV700 नाम इसलिए वापस ले रहा है क्योंकि अपनी इस नयी suv से मार्केट में एक अलग इमेज establish करना चाहता है।

आपको मालूम हो कि महिन्द्रा ने हाल ही में एक वेबसाइट का पंजीकरण कराया है जिसका नाम www.mahindrainferno.com है। इसीसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Mahindra की जल्द लॉन्च होने दो SUVs Rexton या S201 — में से किसी एक को Inferno नाम दिया जा सकता है। आपको मालूम हो कि इसी साल जुलाई महीने में Twitter पर @MahindraInferno नाम का एक अकाउंट भी नजर आया था। चूँकि इस अकाउंट के नाम में कोरियाई शब्दों का प्रयोग किया गया है और नयी Mahindra फ्लैगशिप कार भी एक कोरियाई कार का री-बैज मॉडल है इसलिए यह लगभग तय है कि Inferno नाम नयी प्रीमियम फ्लैगशिप कार को ही दिया जायेगा।

नयी Inferno बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफार्म पर आधारित है और उच्च गुणवत्ता वाली पावरफुल स्टील का इस्तेमाल कर बनायीं गयी है। Mahindra Inferno 4,850 एमएम लम्बी, 1,960 एमएम चौड़ी, और 1,800 एमएम ऊँची है. इस SUV का 2,865-एमएम लम्बा व्हीलबेस है।इस कार में केवल डीजल इंजन विकल्प ही उपलब्ध होगा। यह 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन 187 बीएचपी पॉवर और 420 एनएम टॉर्क पैदा करता है और इसके साथ Mercedes का 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

महिन्देरा की इस नई suv में LED हेडलैंप, LED DRLs, बारिश भांप सकने वाले वाइपर, और प्रीमियम लैदर इंटीरियर्स जैसे फीचर्स की भरमार होगी। कार में 9.2-इंच का Android Auto और Apple CarPlay सपोर्टिव इंफोटेनमेंट सिस्टम भो होगा ।

Inferno के ज़्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनाये जायेंगे और इससे कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी. उम्मीद की जा रही है कि Mahindra की यह फ्लैगशिप SUV कीमतों की मामले में प्रतिद्वंद्वी Toyota Fortuner से सस्ती होगी

ये भी पढ़ें

शानदार सनरूफ के साथ लॉन्च होगी Hyundai की ये कार, लुक्स ऐसे कि हर कोई खरीदना चाहेगा
Published on:
23 Oct 2018 02:55 pm
Also Read
View All