Mahindra Sales In January 2023: इस साल का पहला महीना यानि की जनवरी अब खत्म हो गया है। और इसके खत्म होने के साथ ही इस महीने में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने शानदार सेल्स करते हुए देश में धूम मचा दी है।
इस साल के पहले महीने यानि की जनवरी का समापन हो चुका है और दूसरा महीना यानि की फरवरी शुरू हो चुका है। 2022 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए शानदार साल रहा था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि 2023 पिछले साल से भी बेहतरीन रहेगा। जनवरी के खत्म होने के साथ ही इस महीने में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट देखी जाएं, तो भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जनवरी में मार्केट में कमाल की सेल्स की।
64 हज़ार से ज़्यादा गाड़ियाँ बेच डाली
जनवरी में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है। इस सेल्स रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी में शानदार सेल्स की। कंपनी ने पिछले महीने देश में 64,335 गाड़ियाँ बेच डाली। इनमें Mahindra XUV700, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV300 और Mahindra Scorpio Classic जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब होंगे सस्ते, ई-मोबिलिटी में आएगी तेज़ी
सेल्स में हुई शानदार ग्रोथ
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने देश में 64,335 गाड़ियाँ बेचते हुए सेल्स में शानदार ग्रोथ भी दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2022 में 46,808 गाड़ियाँ बेची थी। ऐसे में जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी ने 17,527 गाड़ियाँ ज़्यादा बेची। इस सेल्स के साथ कंपनी को ईयर टू ईयर बेसिस पर सेल्स में 37% की बेहतरीन ग्रोथ (बढ़ोत्तरी) देखने को मिली है।
पैसेंजर व्हीकल्स भी रहे शामिल
महिंद्रा व्हीकल्स की जनवरी 2023 में हुई सेल्स में पैसेंजर व्हीकल्स भी शामिल रहे। और सिर्फ शामिल ही नहीं, कंपनी ने पिछले महीने 33,040 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे। कंपनी ने जनवरी 2022 में 19,646 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे थे। ऐसे में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स के मामले में कंपनी ने ईयर टू ईयर बेसिस पर 13,394 पैसेंजर व्हीकल्स ज़्यादा बेचे। इस सेल्स के साथ कंपनी को ईयर टू ईयर बेसिस पर पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में 65% की बेहतरीन ग्रोथ देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें- Honda Amaze का न्यू जनरेशन मॉडल हो सकता है अगले साल लॉन्च, मिलेंगे नए बदलाव