ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की माने तो 2023 भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बेहतरीन होने वाला है। देश-विदेश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ भारत में अपने नए व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इनमें जापान की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर कंपनी (Honda Motor Company) भी शामिल है। कंपनी इस साल भारत में कई नई गाड़ियाँ लॉन्च करने की तैयारी में है। पर इस साल के लिए ही नहीं, कंपनी ने अगले साल के लिए भी तैयारी कर ली है। कंपनी की बेहतरीन और पॉपुलर सेडान कार अमेज़ को कंपनी एक नए अंदाज़ में पेश करके देश में कमाल करने की तैयारी में है।