जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, उसका असर भी हमारे चारों ओर बढ़ रहा है। आजकल टेक्नोलोडी का असर हर जगह देखा जा सकता है। गाड़ियों पर भी। बदलती और एडवांस हो रही टेक्नोलॉजी के चलते आजकल गाड़ियों में कई नए और शानदार फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स के कई फायदे होते हैं, पर कई बार इनकी वजह से परेशानी भी हो सकती है। कार में मिलने वाले शानदार फीचर्स में से ही एक सनरूफ (Sunroof) भी होता है। इससे कार को स्टाइलिश लुक तो मिलता है ही, साथ ही इसके और भी फायदे होते हैं। यूथ में यह फीचर काफी पॉपुलर है। पर कई बार इस फीचर की वजह से परेशानी भी हो सकती है।