ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर के फायदे
ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर काफी काम का होता है। आइए नज़र डालते हैं इस फीचर के कुछ फायदों पर।
1. गीली/फिसलन भरी रोड पर ड्राइव करने में होती है सुविधा
बारिश होने या बर्फबारी की वजह से कई बार रोड काफी गीली हो जाती है, जिससे ये फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसी रोड पर ड्राइव करना काफी रिस्की होता है और एक्सीडेंट होने की संभावना भी रहती है। क्योंकि ऐसी रोड पर गाड़ियों के टायर्स और रोड में ट्रैक्शन सही नहीं रहता। ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर की मदद से ऐसी रोड पर ड्राइव करना आसान हो जाता है और एक्सीडेंट की संभावना भी कम हो जाती है।