सभी देशवासी पिछले कुछ समय से जिस दिन का इंतज़ार कर रहे थे, वो दिन आज आ चुका है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए यूनियन बजट (Union Budget) आज पेश हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज, 1 फरवरी को संसद में देश का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण ने आज अपने कार्यकाल का पांचवा बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। बजट में कुछ चीज़ें महंगी हुई तो कुछ चीज़ें सस्ती भी हुई। कई सेक्टर्स को बड़ी सौगातें भी मिली। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है। वित्त मंत्री ने बजट में ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।