Mahindra XUV300 ने बनाया नया रिकॉर्ड brezza और nexon के बाद बनी तीसरी सबसे फेवरेट कार
नई दिल्ली: mahindra xuv300 अपनी लॉन्चिंग के टाइम से ही लोगों को काफी पसंद आ रही है। SsangYong Tivoli- पर बेस्ड इस कॉम्पैक्ट suv के लिए 9 जनवरी को बुकिंग शुरू की गई थी। इस कार की पापुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्चिंग से पहले ही इसे करीब 4000 लोगों ने बुक कर दिया था।
आपको बता दें कि अपनी लॉन्चिंग महीने यानि फरवरी 2019 में इस कॉम्पैक्ट Suv की 4,484 यूनिट्स बिकीं थीं वहीं मार्च में इस कार की 4,742 यूनिट्स बिकीं। अभी तक mahindra xuv300 लगातार टॉप 3 सेलिंग कारों में अपनी जगह बनाए हुए है।
| jan 2019 | feb 2019 | march 2019 | |
| Brezza | 13,172 | 11,613 | 14,181 |
| nexon | 5095 | 5,263 | 5,616 |
| mahindra xuv300 | not launched | 4,484 | 4,742 |
| ford eco sport | 4,510 | 2156 | 4241 |
आपको बता दें कि महिंद्रा फिलहाल इस कार के ऑटोमैटिक वर्जन पर काम कर रहा है। जो पेट्रोल और डीजल दोनो ऑप्शन्स के साथ आएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एक्सयूवी300 के ऑटोमैटिक वर्जन को आने में अगले साल तक का वक्त लग सकता है।
चलिए आपको बताते हैं महिन्द्रा के इस कार के पापुलैरिटी के पीछे क्या कारण है। आपको मालूम हो कि XUV300, को भारतीय बाजार के लिए रीडिजाइन किया गया है। इस सेगमेंट में इस SUV का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है। इस SUV में ग्राहकों को कुछ फंकी फीचर्स जैसे- डुअल-टोन थीम के साथ फ्लोटिंग रूफ भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
इसके अलावा इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग मिरर और ज्यादा एयरबैग्स जैसे कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।
आपको मालूम हो कि XUV300, को भारतीय बाजार के लिए रीडिजाइन किया गया है। इस सेगमेंट में इस SUV का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है। इस SUV में ग्राहकों को कुछ फंकी फीचर्स जैसे- डुअल-टोन थीम के साथ फ्लोटिंग रूफ भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।