कार

harrier से बेहतर हो जाएगी Mahindra XUV500, 31 मई को जुड़ जाएगा ये खास फीचर

अपडेट होगी mahindra xuv 500 tata harrier को मिलेगी टक्कर  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2019, 5:39 PM IST
xuv 500
harrier से बेहतर हो जाएगी Mahindra XUV500, 31 मई को जुड़ जाएगा ये खास फीचर

नई दिल्ली:suv सेगमेंट में नई-नई कारों की लॉन्चिंग के साथ कंप्टीशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कंप्टीशन में बने रहने के लिए कार कंपनियां अपनी कारों को नए फीचर्स के साथ अपग्रेड करती रहती है। अब हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV500 और tata harrier के बीच कड़ा मुकाबला माना जाता है। लेकिन सस्ती xuv500 में अभी भी कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो Tata Harrier में तो हैं लेकिन xuv500 में नहीं है। इनमें सबसे बड़ा अंतर इनफोटेनमेंट एप्पल प्ले का माना जाता है। अब महिंद्रा इस एसयूवी में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी सुविधा भी देने वाली है, जो कि 31 मई 2019 से प्रभाव में आएगा। कंपनी ने ऑनलाइन इसे वहां के ब्रोशर में जोड़ दिया है।

यानि अगर आप इस एक कमी की वजह से कार को लेने में हिचकिचा रहे थे 31 मई के बाद ऐसा बिल्कुल नहीं होगा आप आराम से ये कार खरीद सकते हैं। आपको बता दें बिक्री के मामलें में महिंद्रा XUV500 व जीप कम्पास को पछाड़कर टाटा हैरियर इस सेगमेंट में सबसे आगे निकल गयी थी। इसलिए कंपनी इसे हर मानकों पर अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

कंप्टीटर्स को पछाड़ने के लिए ही mahindra ने इसे 12.22 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। लेकिन कीमत कम रखने के साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स में भी कमी कर दी थी।

Updated on:
18 May 2019, 5:39 PM IST
Published on: