नई दिल्ली:ktm RC125 की भारत लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह कंफर्म किया गया है कि कंपनी इस बाइक को भारत में लॉन्च करेगी । खबरों के मुताबिक अगले महीने यानि जून के तीसरे सप्ताह में यह बाइक भारत में लॉन्च की जा सकती है और बाइक की डिलीवरी जुलाई 2019 के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इस बाइक का प्रॉडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग भारत में होती है, और भारत से ही बाकी देशों में इस बाइक का एक्सपोर्ट किया जाएगा। यहां ध्यान देने लायक बात ये है भारत में लॉन्च होने वाला वर्जन इंटरनेशनल वर्जन से अलग होगा।