हुंडई वेन्यू को लॉन्च किये जाने से पहले इसे डीलरशिप स्टोर पर पहुंचाया जा रहा है तथा इसकी कई तस्वीर भी सामने आयी है। बैंगलोर के एक डीलर ने इसकी कीमत सामने ला दिया है। हुंडई वेन्यू के 1 लीटर टर्बो SX+ (DCT) वैरिएंट की कीमत 10.65 लाख रुपयें है,इसमें सिक्योरिटी अलार्म, वायरलेस चार्जिंग, ESC, पुश बटन स्टार्ट, एयर प्यूरिफायर, सुपरविजन क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।