Alto है लोगो की पसंदीदा कार बेहद किफायती है ऑल्टो कार
नई दिल्ली:ऑल्टो को बाजार में कदम रखे एक दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस दौरान इस कार में कई सारे बदलाव किये गए और मार्केट में और भी कई शानदार कारें आई लेकिन इन कारों के आने से भी ऑल्टो को कोई नुकसान नहीं हुआ। ये कार आज भी कार पसंद करने वालों की सबसे फेवरेट कार है, और इसका सुबूत है इसकी बिक्री के आंकड़े फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में टॉप 6 कारें मारुति की हैं। इनमें भी एंट्री लेवल हैचबैक Maruti Alto की नंबर-1 पर है। इस साल फरवरी में ऑल्टो की 24,751 यूनिट्स बिकीं। चलिए आपको बताते हैं ऑल्टो की वो खूबियां जिनकी वजह से ये कार लोगों की फेवरेट बनी हुई है।
दरअसल ऑल्टो की इस पापुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है इसका किफायती दाम, मेनटेनेन्स का कम खर्च और बेहतर माइलेज है।
शानदार है माइलेज-
ऑल्टो की बात करें Alto 800 में पावर के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 47 PS की मैक्सिमम पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। ARAI के मुताबिक Alto 800 में 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह हैचबैक STD, LX, LXI और VXI वेरिएंट में उपलब्ध है।
इंजन और पॉवर-
वहीं मारुति Alto K10 में पावर के लिए 1.0 लीटर का K-Series इंजन दिया गया है। इसका इंजन 68 PS की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। कंपनी के मुताबिक दोनों ही मॉडल में 24.07 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
कीमत- मारुति ऑल्टो के लोगों की फेवरेट कार होने की सबसे बड़ी वजह इसकी कम कीमत है । ये कार 2.63 लाख की शुरूआती कीमत पर मिल जाती है। यही वजह है कि लोग पहली कार लेनी हो या रोजमर्रा के लिए कार लेनी हो ऑल्टो उनका अल्टीमेट विकल्प बनकर आती है।