अल्ट्रॉज इलेक्ट्रिक टाटा के नए अल्फा प्लैटफॉर्म पर आधारित पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार में सिंगल स्पीड गियरबॉक्स के साथ परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर मिलेगा। इसकी बैटरी कपैसिटी के बारे में फिलहाल अभी कुछ भी नहीं पता चल पाया है, लेकिन यह कार एक बार चार्ज करने पर 250 से 300 किलोमीटर की रेंज देगी। जबकि टाटा की टियागो और टिगोर इलेक्ट्रिक कारें सिंगल चार्ज में 130 किमी की दूरी तय कर सकती हैं। कंपनी का दावा है अल्ट्रॉज इलेक्ट्रिक 60 मिनट में 80 पर्सेंट चार्ज हो जाएगी।