6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV है टाटा की ये कार, इंजन के बारे में हुआ बड़ा खुलासा

Buzzard में भी Harrier वाला ही KRYOTEC 2.0 लीटर डीजल इग्निशन है। लेकिन यहाँ इसका आउटपुट 170 बीएचपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 Mar 2019, 1:10 PM IST

tata buzzard

सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV है टाटा की ये कार, इंजन के बारे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: जेनेवा मोटर शो 2019 चल रहा है और इसमें टाटा मोटर्स ने हैचबैक से लेकर प्रीमियम एसयूवी तक प्रजेंट की। टाटा मोटर्स ने इस इवेंट में Tata Buzzard को शोकेस किया। इस एसयूवी के बारे में कई सारी ऐसी बाते हैं जो इसे कारों की दुनिया में अलग और खास बनाती हैं। हैरियर के इस 7 सीटर वर्जन के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो कार के शौकीनों को पता होनी बेहद जरूरी हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल-

धड़ल्ले से बिक रही है Honda Civic, मात्र 20 दिनों में मिली रिकॉर्ड बुकिंग

भारत में अलग नाम से होगी लॉन्च- भले ही टाटा मोटर्स ने इसे शो के दौरान Tata Buzzard का नाम दिया है लेकिन भारत में ये कार अलग नाम से लॉन्च की जाएगी।

Harrier से ज्यादा पावरफुल होगा इंजन-Buzzard में भी Harrier वाला ही Fiat से लिया गया KRYOTEC 2.0 लीटर डीजल इग्निशन है। लेकिन यहाँ इसका आउटपुट 170 बीएचपी है।

Apache को टक्कर देगी Yamaha की नई बाइक, कंपनी ने बताया 'डार्क वॉरियर'

टाटा के नए इंजन से लैस हो सकती है Buzzard-Tata एक नया 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन विकसित कर रही है जो आगे चलकर Harrier में मिलेगा। ये इंजन bs-vi मानकों का पालना करता है। चूंकि Buzzard और Harrier दोनों के प्लेटफार्म और बाकी पार्ट्स एक जैसे ही हैं Buzzard में भी ये पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV-Buzzard, Harrier से बड़ी और Fortuner से चौड़ी होने के अलावा अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV हो सकती है। दरअसल साइज़ में ये XUV500 से तो बड़ी है बल्कि अपकमिंग MG Hector SUV भी इससे छोटी होगी।

साल के अंत तक होगी लॉन्च- Buzzard के भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने में अभी वक़्त है फिर भी उम्मीद है कि ये कार 2019 के अंत तक लॉन्च हो सकती है।