कार

Maruti ने लॉन्च किया brezza का स्पोर्ट्स एडिशन, 25 के माइलेज का दावा

मारुति ने लॉन्च की नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी मिलेंगे शानदार फीचर्स कीमत पर ज्यादा नहीं पड़ेगा फर्क
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2019, 12:01 PM IST
brezza
Maruti ने लॉन्च किया brezza का स्पोर्ट्स एडिशन, 25 के माइलेज का दावा

नई दिल्ली: आजकल सबकॉम्पैक्ट suv सेगमेंट पर कंपनियां ज्यादा फोकस कर रही है। Hyundai ने जहां venue के साथ इस सेगमेंट में एंट्री की है वहीं कंप्टीशन को देखते हुए मारुति ने इस सेगमेंट की पापुलर कार brezza का स्पोर्ट्स वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने brezza sports एडिशन को 7.98 लाख रुपये की शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यानि स्पोर्ट्स वर्जन के लिए आपको 30 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने एसयूवी को ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए brezza को कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है।

सेगमेंट की सबसे ज्यादा पापुलर कार है brezza-

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। साल 2016 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा ब्रेजा की बिक्री हो चुकी है। यह एसयूवी सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का डीजल इंजन है। इसका माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है

इन यूनीक फीचर से होगी लैस-

ब्रेजा के स्पोर्ट्स एडिशन में यूनीक एक्सेसरी पैकेज दिया गया है, जिसे एसयूवी के किसी भी वेरियंट में कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक की अक्सेसरी हैं। इस एक्सेसरी पैकेज में नए सीट कवर, बॉडी ग्राफिक्स, फ्रंट और रियर गार्निश, लेदर स्टीयरिंग कवर, डिजाइनर मैट्स, साइड क्लैडिंग, डोल सिल-गार्ड, वील आर्क किट और नेक कुशन आदि शामिल हैं।

Published on: