कार

पहले जैसी नहीं रहेगी Maruti Ciaz, कंपनी ने किया इस पार्ट के बदलने का ऐलान

यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि सियाज अपने सेगमेंट की 28 फीसदी शेयर रखती है और इसका सीधा
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 5:24 PM IST
ciaz
पहले जैसी नहीं रहेगी Maruti Ciaz, कंपनी ने किया इस पार्ट के बदलने का ऐलान

नई दिल्ली:Maruti सियाज, मारुति की काफी पापुलर कार है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही इसे काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब कंपनी ने इसमें बदलाव का फैसला किया है। दरअसल Ciaz डीजल के Zeta और Alpha वेरिएंट के लिए कंपनी ने सर्विस कैम्पेन की शुरूआत की है।

इस कैंपेन के तहत 1 अगस्त से 21 सितंबर 2018 के बीच में बनाई गई 880 कारों के स्पीडोमीटर को बदला जाएगा। कंपनी का कहना है कि ये कोई रीकॉल नहीं है बल्कि सिर्फ एक पार्ट को बदलने का प्रोसेस है और कंपनी इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लेगी।

जिन कस्टमर्स को अभी तक आईडेंटीफाई नहीं किया गया है उन्हें कार के रजिस्ट्रेशन से नोटीफाई किया जाएगा।

आपको मालूम हो कि maruti Ciaz FY2018-19 के पहली छमाही मे कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बन चुकी है। कंपनी को लॉन्चिंग के महीने में ही 10000 यूनिट्स का ऑर्डर मिला था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि सियाज अपने सेगमेंट की 28 फीसदी शेयर रखती है और इसका सीधा कंपटीशन Honda City, Hyundai Verna, Toyota Yaris, Volkswagen Vento और Skoda Rapid जैसी कारों से माना जाता है।

Updated on:
3 Nov 2018, 5:24 PM IST
Published on: