इस सेकंड जेनरेशन एमपीवी का लुक पहले से अधिक प्रीमियम और स्टाइलिश लग रहा है। साथ ही इस कीमत में इतने अच्छे फीचर्स के साथ यह बहुत ही बेहतरीन कार साबित हो सकती है। नई आर्टिगा पहले से अधिक क्लासिक और बड़ी दिख रही है। फ्रंट में बड़ी क्रोम ग्रिल, स्लीक हैडलैंप और नए अलॉय वील्ज पहले इस कार को बेहतरीन लुक दे रहे हैं। फ्रंट में बोनट पर शॉर्प एजेस इसको स्लीक और स्टाइलिश बना रहे हैं।