कार

मोटरसाइकिल के खर्च में चलती है Maruti की ये सिडान कार, कीमत 7 लाख रूपए से कम

हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइज और नाम से आपके रूतबे को बढ़ाएगी लेकिन उसे चलाने का खर्च बुलेट के बराबर

2 min read
मोटरसाइकिल के खर्च में चलती है Maruti की ये सिडान कार, कीमत 7 लाख रूपए से कम

नई दिल्ली: कार खरीदने से ज्यादा मुश्किल होता है उसे हर दिन बाहर निकालना। दरअसल पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से कार चलाना काफी खर्चीला हो गया है। यही वजह है कि अच्छी-अच्छी कारें सिर्फ माइलेज कम होने की वजह से मार्केट में अपनी जगह खो रही हैं। इससे भी ज्यादा लोग माइलेज की वजह से कार से मोटरसाइकिल पर शिफ्ट हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

लॉन्च हुआ Royal Enfield का ये ख़ास एडीशन, कम कीमत में मिलेगा ABS फीचर

तो अगर आप भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रहें हैं तो थोड़ा ठहरिए क्योंकि हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइज और नाम से आपके रूतबे को बढ़ाएगी लेकिन उसे चलाने का खर्च बुलेट के बराबर ही होगा।अगर आप अभी भी नहीं यकीन कर पा रहे हैं तो चलिए हम आपको सारा गणित समझाते हैं।

बुलेट के बराबर है खर्च-

हम बात कर रहे हैं Maruti suzuki की swift dzire की।औसतन सेडान डीजल कार का औसतन माइलेज 28 कि‍मी प्रति‍ लीटर के आस-पास होता है। दि‍ल्‍ली में डीजल की कीमत 69 रुपए प्रति‍ लीटर है। ऐसे में इसे 1 कि‍मी चलाने का खर्च करीब 2.50 रुपए आता है। वहीं, बुलेट 350सीसी का माइलेज सि‍टी में 30 से 35 कि‍मी प्रति‍ लीटर है और पेट्रोल की कीमत 78 रुपए। यानी, इन दोनों के चलाने का खर्च लगभग बराबर ही आएगा।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर -

मारुति सुजुकी डिजायर की शुरूआती कीमत 6.58 लाख रू है ।मारुति ने हाल ही में अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्‍पैक्‍ट सेडान डि‍जायर का नया वर्जन लॉन्‍च कि‍या। कंपनी का दावा है कि‍ इसके डीजल वेरि‍एंट का माइलेज 28.04 किमी प्रति लीटर है। इसके ऑटोमैटि‍क वेरि‍एंट का माइलेज भी इतना ही है।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 3.4 लाख में मिल रही है सात लाख वाली Swift Dzire, ऐसा ऑफर नहीं मिलेगा दोबारा
Published on:
31 Aug 2018 05:02 pm
Also Read
View All