कार

सामने आई मारुति की नई कार XL6 की तस्वीरें, फीचर्स और डीटेल हुए लीक

Maruti Ertiga का क्रॉस वर्जन लाने वाली है। अब इस कार के बारे में कुछ ज्यादा बातें पता चली हैं दरअसल इस कार की कुछ पिक्चर्स लीक हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 2:31 PM IST
ertiga

नई दिल्ली:मारुति सुजुकी प्रीमियम एमपीवी लाने वाली है और जब से ये बात सामने आई है मार्केट में इस कार के चर्चे तेजी से हो रहे हैं खबर तो ये भी है कि कंपनी की ये प्रीमियम एमपीवी अर्टिगा का क्रास वर्जन हो सकती है। फिलहाल लेटेस्ट अपडेट ये है कि यह कार XL6 नाम से आएगी और इसकी कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं जिसके चलते इस कार की कई सारी डीटेल्स सामने आ गई है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस कार में क्या खास है।

नई मारुति एक्सएल6 के डिजाइन अर्टिगा एमपीवी से ही मिलता जुलता रखा गया है, इसके साइड हिस्से में शानदार ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दिए गए है। इसमें वर्तमान मॉडल की ही तरह 15 इंच के अलॉय व्हील का प्रयोग किया गया है, हालांकि इसे ब्लैक रंग में रखा गया है।

इस क्रॉसओवर वर्जन में नई बेहतर डिजाइन वाले हेडलैंप, फॉग लैंप हाउसिंग, ग्रिल व बॉडी कलर बंपर दिए जा सकते है। नई मारुति एक्सएल6 में सामने ग्रिल का आकार बदला जाने वाला है। इसके रूफ रेल्स के बेस , साइड स्कर्ट, मिरर को ब्लैक रंग में रखा गया है।

इंजन - नई मारुति एक्सएल6 में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा, यह इंजन 104.7 बीएचपी का पॉवर व 138 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। वर्तमान मॉडल में इसमें 5 स्पीड मैन्युअल व 4 स्पीड ऑटोमेटिक वेरिएंट दिया गया है।

यह आगामी 1 अप्रैल 2020 से देश के कारों में लगे होने अनिवार्य कर दिए जाएंगे, इसलिए पहले से ही इसे अपडेटेड इंजन के साथ उतारा रही है।

यह एमपीवी कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेची जाएगी। मारुति 21 अगस्त को इस नई कार को लॉन्च करने वाली है।

Updated on:
23 Jul 2019, 2:31 PM IST
Published on: