कार

Wagon R 7 सीटर कार गुरुग्राम में आई नजर, महंगी SUV की करेगी छुट्टी

हाल ही में मारुति सुजुकी वैगनआर ( Maruti Suzuki Wagon R ) का नया 7 सीटर वेरिएंट टेस्टिंग के दौरान गुरुग्राम में देखा गया है।

2 min read
Wagon R 7 सीटर कार गुरुग्राम में आई नजर, महंगी SUV की करेगी छुट्टी

भारत की मशहूर कार निर्माता मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही अपनी बेहतरीन कार वैगनआर ( Maruti Suzuki Wagon R ) का नया 7 सीटर वेरिएंट लेकर आ रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान गुरुग्राम में देखा गया है। 7 सीटर वैगनआर की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं, जिससे पता चल रहा है कि ये कार कैसी हो सकती है। किफायती कार बनाने के लिए मशहूर मारुति सुजुकी की वैगनआर को भारत में पहले से ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब मारुति सुजुकी वैगनआर के 7 सीटर वेरिएंट आ जाने के बाद बिक्री में और ज्यादा इजाफा हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें

Mahindra की दमदार SUV की बुकिंग हुई शुरू, लॉन्चिंग के बाद Endeavour को देगी मात

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी वैगनआर 7 सीटर वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 90 बीएचपी की पावर और 118 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। 7 सीट वाली ये बड़ी कार प्रति लीटर में दमदार माइलेज देगी, जो कि ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला फीचर है। इस बार ये कार बेहद दमदार होकर आएगी और इसके फीचर्स भी शानदार होंगे। नई वैगनआर को पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी के ऑप्शन के साथ भी उतारा जाएगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर 7 सीटर में पावर स्टीयरिंग, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पॉवर विंडो, फ्रंट पावर विंडो, डबल डिन स्टीरियो, कीलेस एंट्री, ब्लूटूथ, सिक्योरिटी अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम सीट फैब्रिक और बॉडी पर नए ग्राफिक्स दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी वैगनआर 7 सीटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें

लग्जरी कारों के दीवाने हैं बोनी कपूर, गैराज में खड़ी हैं ये लाजवाब कारें
Published on:
11 Nov 2018 10:22 am
Also Read
View All